उपभोक्ताओं का लगभग 8 लाख रुपये बिल बकाया, विद्युत विभाग करताना ने किया ट्रांसफार्मर जप्त
हरदा ख़बर-
कुलदीप राजपूत
कुलदीप राजपूतग्राम करताना के करीबी ग्राम गाडामोड के ग्राम निवासियों के 108 घरेलू विधुत उपभोक्ताओं पर लगभग ₹800000 बकाया राशि दर्ज है । उपभोक्ताओं पर बकाया राशि होने के चलते विद्युत विभाग सब स्टेशन करतांना ने 14 फरवरी को कार्यवाही करते हुए 100 के वी ए का एक विधुत ट्रान्सफर उतारा गया। विद्युत विभाग सब स्टेशन करताना के जे ई संदीप डूडी ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा 9 दिन बीत जाने के बावजूद भी आज तक कई समय से एक भी उपभोक्ता ने घरेलू विद्युत बिल जमा नहीं किया गया जिसके चलते मजबूर होकर ट्रांसफार्मर निकाला गया वही विभाग द्वारा शिविर लगाकर व सूचना दे कर ग्रामीणों से गत दिनों से अपील की जा रही है की जब तक 30% राशि ट्रांसफार्मर पर जमा नहीं होगी ट्रांसफार्मर नहीं दिया जावेगा एवं ज्यादा बकाया वाले उपभोक्ता पर आगे भी ट्रांसफार्मर उतारने की इसी प्रकार की कार्रवाई की जायेगी।
