टीकमगढ़। नगर के ढोंगा मैदान में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान मंगलवार रात एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो आयोजन स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो के आधार पर मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।मंगलवार रात शहर के सौरभ जैन पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने पार्किंग स्थल में अपनी काले रंग की टीवीएस स्पोर्ट बाइक पार्क कर दी। इसके बाद धार्मिक समारोह में शामिल होने चले गए। रात करीब 10 बजकर 30 बजे लौटकर जब उन्होंने देखा दो बाइक नहीं मिली। उन्होंने तत्काल आयोजन समिति को बाइक चोरी की सूचना दी।पंचकल्याणक महोत्सव के पदाधिकारियों ने तुरंत कार्यक्रम स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें एक युवक मुंह पर तौलिया बांधकर बाइक ले जाते हुए साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी वीडियो में बाइक चोरी की पुष्टि होने के बाद सौरभ जैन ने देर रात कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी।क्या कहते हैं अधिकारी :मंगलवार रात धार्मिक आयोजन स्थल से हुई बाईक चोरी की सारी घटना सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो चुकी है। इसी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
– मनीष कुमार नगर निरीक्षक थाना कोतवाली टीकमगढ़
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

