टीकमगढ़| शुक्रवार के दिन ग्राम जसवंतनगर पहुंची विकास यात्रा, जहां ग्राम वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक राकेश गिरी ने अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन व शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।विकास यात्रा 19वें दिन जसवंतनगर से शुरू होकर, बम्होरी नकीवन, रोराई से होकर मजना पहुची जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान सभी ग्राम पंचायत में 2–2 करोड़ की लागत से नल जल योजना सहित अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।इस दौरान ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए उनकी मांग अनुसार ग्राम पंचायत जसवंतनगर में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए ₹1.50 लाख, गौरी शंकर मंदिर के लिए ₹1 लाख, शंकर जी मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए ₹1 लाख देने की घोषणा की।.विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत जसवंतनगर में ₹2 करोड़ की लागत से नल जल योजना,सीसी रोड निर्माण(लागत राशि ₹4 लाख) सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम दौरान विधायक राकेश गिरी ने उपस्थित जनसमूह को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से विधानसभा के हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है। शासन की योजनाओं से ग्राम पंचायत में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। हर गांव, हर पंचायत को बान सुजारा नल जल योजना से जोड़ा जा रहा है जिससे कि गांव के घर-घर में पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा।
इस अवसर पर एसडीएम सी पी पटेल, तहसीलदार आरपी तिवारी,सरपंच सूर्यकांत शर्मा, मंडल ग्रामीण अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह लोधी, ओआईसी मानवेंद्र सिंह पटेल, सरपंच महेंद्र सिंह बुंदेला, गोरे लाल सेन, बलवीर जोशी, पंकज प्रजापति,महिला बाल विकास से श्वेता चतुर्वेदी जी सहित विभाग,पुलिस विभाग पटवारी,आगनवाड़ी, एवं अनेक ग्रामीण अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

