टीकमगढ़। म.प्र. शासन के चिकित्सा षिक्षा एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास विभाग तथा टीकमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग 25 फरवरी 2023 को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सारंग 25 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे जनपद पंचायत बल्देवगढ़ में विकास यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पष्चात प्रभारी मंत्री श्री सारंग दोपहर 4 बजे शहीद नारायणदास खरे स्टेडियम हाॅकी ग्राउण्ड टीकमगढ़ में श्री रामकथा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री श्री सारंग सायं 5 बजे बड़ागांव धसान तहसील में विकास यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पष्चात मंत्री श्री सारंग भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

