टीकमगढ़ । शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 1 टीकमगढ़ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 टीकमगढ़ में हुआ जिसमें जिले के सभी जन शिक्षा केंद्रों से चयनित कक्षा 2 से लेकर 8 तक के विद्यार्थियों ने सहभागिता की उक्त आयोजन में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार बसों के द्वारा बच्चों को परीक्षा केंद्र लाया गया एवं वापस उन्हें उनके गंतव्य स्थल तक भेजा गया इस हेतु जिला शिक्षा केंद्र द्वारा बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावकों को भोजन व्यवस्था भी कराई गई इस परीक्षा में प्राथमिक स्तर में कक्षा 2 से 5 तक के टीकमगढ़ जिले में 358 बच्चों में से 348 बच्चों ने सहभागिता की 10 बच्चे अनुपस्थित रहे इसी तरह कक्षा 6 से 8 वीं के 364 बच्चों से में से 355 बच्चों द्वारा सहभागिता की गई एवं 9 बच्चे अनुपस्थित रहे
निवाड़ी जिले में प्राथमिक स्तर में कक्षा 2 से 5 तक चयनित 152 बच्चों में से 145 बच्चों ने सहभागिता की 7 बच्चे अनुपस्थित रहे। माध्यमिक स्तर में कक्षा 6 से 8 तक चयनित 152 बच्चों में से 148 बच्चों ने सहभागिता की 4 बच्चे अनुपस्थित रहे उक्त परीक्षा के मॉनिटरिंग हेतु राज शिक्षा केंद्र भोपाल से टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले के ओआईसी डॉ रमाशंकर तिवारी नियंत्रक उपस्थित रहे
इस अवसर पर डीपीसी प्रकाश नायक एपीसी शैलेष श्रीवास्तव प्रोग्रामर राशिद खान अनुराग पांडे बीआरसी टीकमगढ़ शरद रिछारिया आशीष खरे आदि उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

