25 फरवरी को टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के 18 ग्रामों में जाएगी ‘विकास यात्रा’
हरदा ख़बर/ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विकास यात्राएं आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य विकास गतिविधियों की जानकारी नागरिकों तक पहुँचाना है। कलेक्टर
ऋषि गर्ग ने बताया कि विकास यात्रा 25 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के ग्राम केवलारी, बिचपुरी सरकुलर, बहाड़ा रैयत, बिचपुरी रैयत, भगवानपुरा, बहाड़ामाल वीरान, बिचपुरीमाल, मुंडासेल, जिनवानिया, मानपुरा, मंडीसेल, पटकला, नहालीकला, सोमगांवकला, दीपगांवकला, आमासेल, लोलांगरा व विक्रमपुरकलां में जाएगी। विकास यात्राओं के दौरान विकास कार्यों का शुभारम्भ किया जाएगा तथा शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया जाएगा।
