प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान अंतर्गत कृषक संगोष्ठी सम्पन्न
हरदा ख़बर/ ग्राम आमासेल में कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान के तहत कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान वैज्ञानिकों ने बताया कि प्राकृतिक खेती जमीन, मनुष्य एवं जानवरों के स्वास्थ के लिए अति महत्वपूर्ण है। प्राकृतिक खेती वर्तमान की आवश्यकता एवं भविष्य की खेती है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश भारती ने प्राकृतिक खेती में रोग एवं कीट प्रबंधन हेतु बीजामृत, अग्निअस्त्र एवं ब्रह्मास्त्र आदि पर विस्तृत जानकारी दी। संगोष्ठी में केंद्र के वैज्ञानिक आर. सी. जाटव ने प्राकृतिक खेती की शस्य प्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान उन्होने प्राकृतिक खेती की उपयोगिता बताई और प्राकृतिक खेती में जीवामृत एवं घन जीवामृत के उपयोग के लाभ एवं महत्ता पर चर्चा की गई।
