टीकमगढ़ । 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार द्वारा रामकथा का आयोजन शहीद नारायण खरे स्टेडियम टीकमगढ़ में किया जाना है। इस दौरान नगर की यातायात,पार्किंग की व्यवस्था मैं परिवर्तन किया गया है जहां शहर से निकलने वाले सभी व्यवसायिक वाहन एवम चार पहिया वाहनो का शहर में प्रवेश निषेध रहेगा। ये वाहन इस व्यवस्था के अनुसार रूट से शहर से बाहर जाएंगे। सागर से आने वाले वाहन अनगढ़ा बाईपास से मुखर्जी चौराहा से मऊ चुंगी से छतरपुर,झांसी,मऊरानीपुर रोड होते हुए जायेगे। वही
झांसी से आने वाले वाहन कारी तिगड्ढे से धजरई होते हुए निकलेंगे। ललितपुर , बानपुर एवम मेहरोनी जिला ललितपुर तरफ से आने वाले वाहन ललितपुर बाईपास रोड महेंद्र तालाब के बाजू से होते हुए सागर रोड अनगढ़ा बाईपास जाएंगे। —यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था—कमानी दरवाजा ,ललितपुर एवम बानपुर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की जाएगी। विसर्जन स्थल महेंद्र सागर तालाब
ललितपुर तरफ से आने वाले ट्रैक्टर एवम भारी वाहन की पार्किंग होगी। पुरानी टेहरी तालाब पार्किंग-सागर रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग। देहात थाने के पीछे – झांसी पृथिवीपुर निवाड़ी से आने वाले वाहनों की पार्किंग होमगार्ड कार्यालय पार्किंग। छतरपुर, बल्देवगढ़,जतारा,खरगापुर से आने वाले वाहनों की पार्किंग शहर के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था। राधा ग्रीन सिटी पार्किंग। गुरुकुल कॉलेज के पास नारगुड़ा रोड टू व्हीलर पार्किंग । नजरबाग प्रांगण पार्किंग श्री राम कथा के दौरान इस प्रकार शहर में वाहनों की यातायात और पार्किंग व्यवस्था रहेगी जो पुलिस प्रशासन द्वारा यह स्थान चयनित किए गए हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

