टीकमगढ़। पूर्व निर्धारित धर्म महोत्सव कार्यक्रम के अनुसार आज शनिवार 25 फरवरी 2023 से टीकमगढ़ नगर में बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की श्री राम कथा का शुभारंभ हो गया है। रामकथा के उपलक्ष में दोपहर करीब 2 वजू से नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए और कलश यात्रा बडे़ ही गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस मौके पर भक्तों का सैलाब उमड़ा और भक्त महाराज जी के दर्शन कर आत्म तृप्त हो गए वही नगर के मुख्य मार्गो चौराहों और नगर को नई नवेली दुल्हन की तरह इस अवसर पर सजाया गया था शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित किया शोभायात्रा भगवान भोलेनाथ के दरबार महेंद्र सागर सागर तालाब पर स्थित प्रतापेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य चौराहों मार्गों से गुजरती हुई कथा स्थल गंजी फील्ड पहुंची जब नगर के मुख्य मार्गो और मुख्य चौराहों से शोभायात्रा निकाली जा रही थी उस समय जगह-जगह सभी धर्मों के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत सम्मान किया और माहौल धर्ममय नजर आया। कथा के मुख्य यजमान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी और उनके बेटे भाजपा के युवा नेता एवं युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी सहित रिक्की तिवारी एवं तथा आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से यह अपील की है कि कथा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करें आयोजकों ने बताया कि कथा स्थल पर संपूर्ण व्यवस्थाएं की गई है जहां भक्तों के भंडारे की व्यवस्था बाहर से आए श्रद्धालुओं को रहने ठहरने की व्यवस्था पेयजल व्यवस्था और तमाम व्यवस्थाएं की गई है कथा रोजाना शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगी जहां बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्री मुख से यह संगीतमय श्रीराम कथा 5 मार्च 2023 तक सुनाई जाएगी। वही 27 एवं 28 फरवरी 2023 को सुबह 9 बजे महाराज जी द्वारा दरबार भी लगाया जाएगा।—– कथा स्थल पर सपत्नीक पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग——- टीकमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी शाम के समय कथा स्थल पर सपत्नीक पहुंचे और महाराज जी के दर्शन पश्चात आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूमा सारंग सहित टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल सिंह लोधी व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ राहुल तिवारी एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी इस मौके पर मौजूद रहे जहां कथा स्थल पर पहुंचकर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने महाराज जी के दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिया और श्री राम कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। —- कथा के पूर्व कथा स्थल पर पहुंचे उपाध्यक्ष—– नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के नगर आगमन के पूर्व उनका स्वागत वंदन अभिनंदन किया और गंजी फील्ड जहां श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है वहां पहुंचकर निरीक्षण किया एवं तमाम व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित नगरपालिका के अमले को निर्देशित भी किया एवं तमाम भक्तगण श्रोता गणों से बात मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ उनकी सहयोगी एवं संबंधित नगरपालिका अमले के कर्मचारी गण मौजूद रहे।