टीकमगढ़ । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के बैनर तले पदोन्नति क्रमोन्नति रैली के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण करते हुए प्रदेश के 52 जिलों में एक साथ रैली निकालकर मुख्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया । इसी श्रृंखला में जिले के आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने भी रविवार 26 फरवरी 2023 को ज्ञापन मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार पीयूष दीक्षित को सौंपा आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सतीश खरे ने बताया कि बागेश्वर धाम द्वारा भगवान श्री राम की कथा के कार्यक्रम के चलते यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए संघ द्वारा शहर के अंदर रैली न निकालकर कलेक्ट्रेट के नजदीक स्थित आज़ाद पार्क में सभा का आयोजन कर रैली निकाली गई जिसमें बिभिन्न नारो के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण अध्यापकों की मांगों के निराकरण के लिए किया गया । शिक्षा विभाग के लिए आभार अब पुरानी पेंसन दे सरकार सातवें बेतनमान के लिए आभार अब क्रमोन्नति आदेश जारी करे सरकार जैसे नारो से अधिकारियों का ध्यानाकर्षित किया गया । जिलाध्यक्ष सतीश खरे ने बताया की प्रांतीय आह्वान पर मध्य प्रदेश के सभी जिलों में रैली निकालकर ज्ञापन दिए गए इसी क्रम में आज दो ज्ञापन प्रदान किये गए है जिसमे एक ज्ञापन मुख्य मंत्री के नाम दिया गया जिसमें क्रमोन्नति, पदोन्नति सहित पुरानी पेंसन बहाली की मांग की गई वही जिला स्तरीय मांगों के निराकरण के लिए कलेक्टर टीकमगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।,,, ,,,संघ का हुआ विस्तार,,,आज़ाद पार्क में सभा के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद नामदेव व स्वत्रंत सक्सेना द्वारा श्रीमती नीलू राय को संगठन में जिम्मेवारी प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया, प्रांतीय संगठन मंत्री ब्रजेश असाटी व सम्भागीय सचिव सुनील त्रिपाठी से सहमति उपरांत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा गौतम व जिलाध्यक्ष सतीश खरे द्वारा श्रीमती नीलू राय को संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया । श्रीमती नीलू राय ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए मातृ शक्ति को संगठित करने की बात कही। प्रेस को यह तमाम जानकारी आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सतीश खरे ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

