टीकमगढ़। शहर की ह्रदय स्थली नंदीश्वर कॉलोनी में निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी महाराज एवं छुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज विराजमान है ।उनके मंगल सानिध्य में प्रतिदिन प्रवचन एवं जिज्ञासा समाधान मे जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। टीकमगढ़ शहर से जैनेत्तर समाज से अनेक लोग अपनी जिज्ञासा रख रहे हैं । रविवार को आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी में जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर चंदा प्रभु भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया । निर्वाण लाडू भी चढ़ाया गया। प्रदीप जैन बम्होरी ने बताया कि रविवार को टीकमगढ़ शहर के 1000 से अधिक लोगों ने श्रीजी का अभिषेक किया मुनि श्री ने सभी अभिषेक करने वालों को गंदोदक अपने हाथों से लगाया। मुनि श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि हम लोगों का जो धर्म करते हैं दान करते हैं वह कुएं के पानी के समान होता है जितना आप दान के रुप में निकालोगे रात भर में फिर आ जाएगा। जिस प्रकार दिन में आप कुआं में से पानी निकालते हैं रात भर में पानी फिर भर जाता है मैंने आप लोगों को तालाब नहीं कुआं बनाया है जिंदगी भर कुआं शाम को खाली होता है सुबह भर जाता है। आप लोग जो दान पुण्य करते हो वह फायदे का सौदा है उसमें घाटा होने वाला नहीं है । मुनि श्री ने कहा कि भक्तांबर में चमत्कार नहीं चमत्कार तो भक्तांबर पढ़ने वालो में है। भक्तांबर में इतनी ताकत होती है कि मानतुंगाचार्य ने एक 1-1 श्लोक पढ़ते हुए 48 ताले खोल दिए थे। मुनि श्री ने कहा कि बुंदेलखंड में अभिषेक का लोटा एवं पूजन की थाली एक ही है।यह अखंडता बुंदेलखंड का मस्तिष्क सिर से ऊपर उठाती है। मैं अभिषेक की पद्धति में सुधार हेतु अभिषेक करने वालों को सुधार लूंगा अभिषेक करने वालों का मन सुधर गया तो तुम सुधर गए। मुनि श्री ने कहा कि पंचकल्याणक होना था तो हो गया इस मंदिर में मैंने भगवान की प्रतिमा को सूर्य मंत्र देकर भगवान बना दिया है।
मेरा मानना है कि मंदिर सदा पवित्र बना रहे । मुनि श्री ने कहा कि मंदिर आने वालों को पवित्र कर दो मंदिर पवित्र बना रहेगा । प्रेस को यह तमाम जानकारी नंदीश्वर कॉलोनी निवासी प्रदीप जैन बम्होरी वालों ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

