हम फाउन्डेशन समर्पण शाखा गठित सुशील कुमार गौर अध्यक्ष अरुण राय सचिव एवम राकेश गौर कोषाध्यक्ष चुने गए राष्ट्रीय सेवा व सांस्कृतिक सन्गठन हम फाउन्डेशन के नर्मदापुरम नगर की हम फाउण्डेशन समर्पण शाखा का गठन सपन्न किया गया
। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी एवम प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गौर के नगर प्रवास दौरान आयोजित बैठक में श्री सुशील कुमार गौर अध्यक्ष , अरुण राय सचिव एवम राकेश गौर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अन्य पदाधिकारियों में मिट्ठूलाल गौर संरक्षक , माखनलाल एवम नरेंद्र गौर उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। समाजसेवा के माध्यम से राष्ट्रसेवा करने हेतु संकल्पित विशिष्ठ जनों का संगठन हम फाउंडेशन भारत सम्पूर्ण भारतवर्ष में मानवता की सेवा का कार्य कर रहा है। राष्ट्रगान , विवेकानंद जानो प्रतियोगिता , मिशन हरियाली , समग्र ग्राम विकास योजना ‘ मेरा गांव मेरा देश ‘ भारतीय शिक्षा एवम अनुसंधान , बाल एवम युवा कल्याण , महिला सशक्तीकरण , दिव्यांग सेवा , स्वास्थ सेवा में विशेष रूप से सन्गठन भारत के 14 राज्यों में कार्यरत है जो मध्यप्रदेश में एक श्रेष्ठ सेवा सन्गठन के रूप में स्थापित हो चुका है जिसकी प्रदेश में 150 से अधिक शाखाये सेवारत है। सन्गठन के साथ उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश , कुलपति , आई पी एस , आई ए एस तथा अनन्य विधाओं के प्रबुद्धजन जुड़े है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी , जोनल चैयरमेन न्यायमूर्ति एच पी सिंह , प्रदेश अध्यक्ष पुर्व आयुक्त मध्यप्रदेश शासन आई ए एस के पी राही , प्रदेश महामंत्री दिनेश शुक्ला , प्रदेश समन्वयक खेमराज तितरे , प्रान्त अध्यक्ष प्रमोद समाधिया महासचिव प्रोफेसर रामानंद शर्मा प्रान्त पदाधिकारी अमित कुमार गौर सहित जिले की समस्त शाखा सदस्य पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों शुभकामनाएं प्रेषित की।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
