अग्नि पीड़ित परिवारों को सांसद ने दी राहत राशि और सामग्री
हरदा ख़बर
सांसद डी डी उइके द्वारा ग्राम मालेगाँव में आग से मकान जलने की घटना के कुल 4 पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री, दरी, चादर, कपड़े व वन सुरक्षा समिति की ओर से प्रति परिवार 5 हज़ार रुपये नगद प्रदान किए गए । इस अवसर पर डी एफ ओ अंकित पांडे , प्रभारी तहसीलदार , जनपद सीइओ व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे
