
हरदा ख़बर= मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को मकड़ाई किला परिसर में किया गया। इस अवसर पर विधायक संजय शाह ने अपने उद्बोधन में सभी नवविवाहित जोड़ो को शुभकामनाएं प्रेषित की उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगो का ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान विधायक सजंय शाह एव शैलजा शाह ने नवविवाहित दम्पतियों को उपहार सामग्री भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की एव 11-11 हजार रुपये के चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया ने नवविवाहित दम्पत्तियों को उपहार भेंट किये। इस दौरान सांसद दुर्गादास उइके, जिलापंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह , जिला भाजपा अध्यक्ष अमरसिंह मीणा , जनपद अध्यक्ष रानू पटेल , जनपद उपाध्यक्ष मोहन सोलंकी, नागपरिषद अध्यक्ष अनिता अग्रवाल , जगदीश सोलंकी , पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे । ।

