हरदा खबर कुलदीपराजपूत/ग्राम करताना चौकी में रविवार को माधुरी पति आनंद यादव उम्र 31 साल निवासी हाल निवासी 8 एन-2 स्कीम नंबर 71 सेक्टर सी फोटो कोठी पास इंदौर ने अपने मायके ग्राम लछोरा आकर करताना चौकी मैं पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई । बताया कि ससुराल पक्ष में पति आनंद, ससुर श्रीराम यादव सासु प्रेमलता यादव द्वारा विगत कुछ महीनों पहले दहेज को 11,11 ,2022 को मार पिटाई की गई थी। लेकिन परिवार बालों के बातों से व समझाइश से कुछ दिन ठीक रहा लेकिन अब ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जा रही है । इधर पुलिस चौकी सह प्रभारी एसआई रामेश्वर गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी की बात सुनकर पति आनंद, ससुर श्री राम,सासु प्रेमलता के खिलाफ दहेज प्रथा की धारा 34 दहेज एक्ट आईपीसी धारा 498 ए 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।