हरदा खबर /
टिमरनी नगर कांग्रेस ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जनसुनवाई पहुंचकर नगर के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, नगर की विभिन्न समस्याओ के सम्बन्ध में नगर परिषद क़ो कांग्रेस ब्रिगेड द्वारा पूर्व में 16/1/23क़ो ज्ञापन सौंपा गया था किन्तु आज दिनांक तक किसी भी समस्या का निराकरण नहीं होने से बड़ी संख्या में कांग्रेस ब्रिगेड के कार्यकर्त्ताओ ने नगर की समस्या बताते हुए कहा की नगर परिषद नगर की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है,जनसुनवाई के दौरान नगर परिषद कार्यालय से कोई भी जबाबदार अधिकारी उपस्थित नहीं था,वहीं टिमरनी नगर के हरदा मार्ग पर मृत मवेशी फेकने के कारण भयानक बदबू से आम नागरिक बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं, साथ ही नगर की छबि भी धूमिल हो रही है कई बार नगर परिषद क़ो अवगत कराया गया वार्ड क्र 1पार्षद मीना राजेंद नागरे द्वारा लिखित में शिकायत भी की गई किन्तु कोई भी कार्यवाही नहीं की गई!
जनसुनवाई के दौरान ओम प्रकाश मिश्रा, दिनेश चमन, कलीम, युसूफ गौरी, पंकज राजपूत, राजेंद्र नागरे , सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थेl
