किसान परेशान ना हो हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह
नर्मदापुरम से प्रवीण गौर की रिपोर्ट कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने डोलरिया के ग्रामों में फसल नुकसानी का लिया जायजा
व्यवस्थित ढंग से फसल नुकसान का सर्वे करने के दिए निर्देश
किसान भाई परेशान ना हो, हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। व्यवस्थित ढंग से सर्वे कराकर शासन के नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह बात नर्मदापुरम कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने डोलरिया के ग्राम दीवानकरार और मिसरोद के किसानों से कहीं।
कलेक्टर श्री सिंह ने मंगलवार को डोलरिया तहसील पहुंचकर यहां गत रात्रि मौसम परिवर्तन से आंधी तूफान चलने के कारण हुई फसल नुकसानी का जायजा लिया। खेतों के बीच में जाकर देखी फसल की स्थिति
कलेक्टर श्री सिंह ने उप संचालक कृषि श्री जे आर हेडाऊ, तहसीलदार डोलरिया निधि चोकसे तथा कृषि एवं राजस्व विभाग के अमले के साथ किसान दुष्यंत गौर, त्रिलोकी नाथ, विनोद रिछारिया एवं घनश्याम गौर आदि किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों के खेतों में बीच में जाकर फसल की स्थिति देखी और किसानों से चर्चा कर कहा कि पूरा सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाएगा।कलेक्टर को अपने बीच में पाकर अभिभूत हुए किसान ग्राम दीवान करार और मिसरोद के किसान कलेक्टर को अपने बीच में पाकर अभिभूत हुए। किसान दुष्यंत गौर और विनोद रिछारिया ने कहा कि पहली बार किसी कलेक्टर ने हमारे खेतों का भ्रमण कर विस्तृत मुआयना किया हैं। हम खुश हैं की शीघ्र ही सर्वे हो हमे आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी।
