-
हरदा ख़बर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई एवं सेवादल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश यादव के निर्देशानुसार कांग्रेस सेवादल की जिला स्तरीय बैठक संगठन के विस्तार एवं आने वाले 2023 के विधान सभा चुनाव को लेकर 11 मार्च शनिवार को होटल मानसरोवर इंदौर रोड़ हरदा रखी गई है। जिला हरदा मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल उत्तम तेनगुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी भोला कांति एवं जिला प्रभारी दीपसिह सिसोदिया की गरिमापूर्ण उपस्थिति में बैठक संपन्न होगी