हरदा ख़बर/तहसील टिमरनी के अंतर्गत आने बाले ग्राम करताना में मंगलवार को महिलाओं ने शीतला सतमी के दिन शीतला माता मंदिर पहुँच एक से एक घर से पकवान बनाकर मा पूजा अर्चना कर बासा भोजन का भोग लगाया गया। महिला सुमन पटेल ने शीतला माता सप्तमी की कहानी सुनाई गई ओर बताया कि कई वर्षों से कुमार व मारवाड़ी समाज के लोग 1 दिन पहले भोजन बनाकर माता को भोग लगाया जाता है फिर बासा भोजन परिवार के सभी लोग ग्रहण किया जाता है। इस दौरान महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन भी किये गए।
