*इटारसी में घर घर जाकर सयुंक्त माली सैनी सामाजिक कल्याण समिति ने किया जनसम्पर्क*

संवाददाता अरुण कश्यप
नर्मदापुरम| संयुक्त माली सैनी सामाजिक कल्याण समिति नर्मदापुरम द्वारा महत्वपूर्ण बैठक न्यू यार्ड इटारसी में आयोजित की गई। ततपश्चात समिति के सदस्यों द्वारा इटारसी के माली समाज के घरों में पहुँचकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान समिति के अंकित सैनी ने बताया कि 11 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले जन्मोत्सव समारोह को लेकर एवं संयुक्त माली समाज के उत्थान हेतु लगातार नर्मदापुरम के आप पास के सभी गाँवो व शहरों में जनसंपर्क कर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से इटारसी के राजकुमार गौर माली को इटारसी के जनसम्पर्क अभियान का प्रभारी बनाया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से समिति के सचिव ब्रजमोहन सैनी, उपाध्यक्ष गोविंदा सैनी, रमित सैनी, अवधेश सैनी इटारसी से कृष्ण गौर माली, जितेन्द्र गौर माली, ऋषभ सैनी, अशोक कश्यप, दीपक सैनी, नीलेश गौर माली, विकास सैनी, लक्ष्मण सैनी, अरविंद सैनी, सुरेश कुशवाहा, धारा सिंह, हेमन्त, नीरज, सियाराम, नरेश, मुकेश, नयन, मोहनलाल, सुशील, मोहन, केदार मातृशक्ति में श्रीमती उषा कश्यप, श्रीमति अनिता गौर माली, श्रीमति सोनी गौर माली, श्रीमति जयश्री गौर माली आदि सामाजिक बन्धु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
