सिवनी मालवा के अटल खेल प्रशाल मैदान में महिला व पुरुष रात्रिकालीन दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा के अटल खेल प्रशाल मैदान में महिला व पुरुष रात्रिकालीन दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रविवार सोमवार दरम्यानी रात लगभग 3 बजे हुआ। जिसमें पूरे प्रदेश की अलग अलग जगह से आई टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें पुरुष वर्ग कबड्डी में प्रथम पुरस्कार भोपाल, द्वितीय
पुरस्कार भांगिया, तृतीय पुरस्कार खातेगांव और चतुर्थ पुरस्कार सिवनी मालवा को दिया गया। वहीं महिला वर्ग कबड्डी में प्रथम पुरस्कार टिमरनी, द्वितीय पुरस्कार जबलपुर की टीम को दिया गया।
बता दें की कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 10001 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7001 रुपए दिए गए। वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20001, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11001 रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7001 रुपए और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3001 रुपए पुरस्कार के रूप में दिए गए।आयोजन समिति के विक्रम सूर्यवंशी ने बताया की अलग अलग जगहों से टीमे सिवनी मालवा पहुंची थी। जिसमें बैतूल,भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खातेगांव, विदिशा, जबलपुर, टिमरनी सहित आसपास के क्षेत्रों की टीमों का देर रात तक मुकाबला चला। जिसके बाद पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार भोपाल कीहै टीम को व महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार टिमरनी की टीम को दिया गया है।
