कांग्रेस और बीजेपी के कार्यों की पोल खोलेगी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 5 अप्रैल से पोल खोलो अभियान ,,,,,,,,,,राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह तोमर

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा,,,,,,,,,,,
सिवनी मालवा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव महासचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि भीलट बाबा मैदान से 5 अप्रैल को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कांग्रेश एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यों की पोल खुलेगी राष्ट्रीय महासचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के 75 साल हो गए है लेकिन आज भी आदिवासी एवं अन्य समाज न्याय के लिए तरस रहे हैं एवं उनको उचित न्याय नहीं मिल पा रहा है ऐसे कई कार्य है जिनको गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उजागर करेगी एवं पोल खोलो अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करेगी एवं अभियान चलाकर उनकी कुर्तियों को उजागर किया जाएगा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में 5 अप्रैल 2023 से विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा भिलट देव मंदिर से देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए निरंतर भाजपा और कांग्रेस में देश और प्रदेश में राज किया लेकिन देश का प्रथम संचालन करता मूलनिवासी एससी एसटी ओबीसी मुस्लिम तथा सामान्य वर्ग के वह लोग जो आज देश की अंतिम पंक्ति में खड़े हैं उनके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी निरंतर आवाज उठाती है आई है बड़े पैमाने पर इस अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब के साथ अन्याय अत्याचार शोषण बलात्कार जैसे जघन्य अपराध तथा इनके लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भाजपा और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पोल खोलो यात्रा प्रारंभ करने जा रही है जिसमें आप सभी महानुभावों का सहयोग की आशा करता हूं आप सभी का सेवक कुंवर बलबीर सिंह तोमर राष्ट्रीय महासचिव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
