इटारसी : भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ा वर्ग मोर्चा की इटारसी एवं पुरानी इटारसी मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न हुई । इसमें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हमारे प्रदेश के मंत्री राजाराम शिवहरे व सह प्रभारी ग्रामीण बैंक रामनिवास गुर्जर जी एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री अमित चौधरी जी भाजपा के अभियान गांव गांव चलो घर घर चलो के तहत पुरानी इटारसी स्थित पिपलेश्वर गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें उन्होने बताया कि इस अभियान मे भाजपा द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं व उपलब्धियों को घर घर पहुँचाया जाये और 2023 मे होने वाले चुनाव के बारे सभी को एकजुट होने के लिए कहा व मार्गदर्शन दिया । इसमें पुरानी इटारसी भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिले के उपाध्यक्ष अभिषेक कनौजिया पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष अशोक मालवीय इटारसी नगर मंडल व पुरानी इटारसी जिला मंत्री विनोद लोंगरे नगर मंडल महामंत्री मनीष यादव चंदन बाथरी उपाध्यक्ष महामंत्री संतोष मालवीय, आईटी सेल प्रभारी शिवकांत मालवीय सरजन यादव, राजेश पटेल, सतीश पटेल, देवेंद्र परिहार राजू मालवीय संजय मनवारे, नफीस अहमद सिद्दीकी सभी पदाधिकारी व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व सदस्य एवं रजक समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

