नहर में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप नहाते हुए नहर में गिर जाने से हुई मौत

नर्मदा पुरम जिले के सिवनी मालवा तहसील के अंतर्गत आने वाले माला पाठ नहर के पास 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सुबह राहगीरों ने देखा कि माला पाठ नंदनवाला नहर मैं एक महिला का शव झाड़ियों के बीच फंसा हुआ है जिसकी सूचना राहगीरों के द्वारा आनन-फानन में स्थानीय थाने को दी गई पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो नहर में झाड़ियों के बीच 80 वर्षीय महिला का शव दिखाई दिया पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया पुलिस उप निरीक्षक हरीश गुजरभोज ने बताया थाने में सूचना आई थी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव नहर में दिखाई दिया है पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया और बुजुर्ग महिला की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर आसपास के थानों को सूचित किया गया जिससे पता चला कि मृत महिला ग्राम मलोथर थाना पथरोटा निवासी है जिसका नाम सरस्वती बाई सललाम पति चैन सिह बताया जा रहा है पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग महिला नहर में नहाने के लिए गई थी और पानी में बह गई मृतक बुजुर्ग महिला के लड़के संतोष सिंह उम्र 40 वर्ष ने महिला की शिनाख्त की और सारी जानकारी दी पुलिस के द्वारा बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है
