किसानों ने गुस्से में आकर धरना स्थल पर ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।,,, पुतला दहन किया,,,,,,
नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग जाम कर दिया और सड़क पर ही सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया।

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा,, ग्राम पगढाल
सिवनी मालवा के किसान नहरों में पानी नहीं मिलने के चलते
परेशान हैं। मंगलवार को किसानों ने नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर ग्राम पगढाल के पास स्थित टोल टैक्स पर धरना प्रदर्शन रखा था। किसानों ने नहर का पानी और 10 घंटे बिजली की मांग की, लेकिन नहर विभाग के अधिकारियों से उचित जवाब नहीं मिला। किसानों ने गुस्से में आकर धरना स्थल पर ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।तहसीलदार ललित सोनी, नहर विभाग की ई राज श्री कटारे,सहित थाना प्रभारी संजीव पवार ने धरना स्थल पर बैठे किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान नहीं माने और मांग की कि धरना स्थल पर नहर विभाग के अधीक्षण यंत्री आरआर मीणा आएं, जो की बीते दिन बैठक छोड़ कर चले गए थे। नर्मदापुरम कलेक्टरआकर किसानों से चर्चा करें,जब वरिष्ठ अधिकारी नहीं आए, तो नाराज किसानों ने धरना स्थल पर ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कृषि मंत्री कमल पटेल का पुतला जलाया। पुलिस ने पुतले को जलने से रोकने का बहुत प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।उसके बाद आन्दोलन कर रहे किसानों से चर्चा करने के लिए एसडीएम अनिल जैन सहित एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी भी पहुंची। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। बिजली विभाग के जिले से आए अधिकारियों और नहर विभाग के अधिकारियों से चर्चा के बाद भी सहमति नहीं बनी। किसानों ने नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग जाम कर दिया और सड़क पर ही सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया। किसानों की मांग है कि कलेक्टर आंदोलन स्थल पर आएं और किसानों की समस्या का समाधान करें। उसके बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा, नहीं तो रात में भी जारी रहेगा।
