टीकमगढ़ । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार के दिन रीना मेमोरियल हॉस्पिटल की तरफ से जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम हीरा नगर में निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें ग्रामीणों की निशुल्क जांच और उपचार किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी व राय नर्सिंग ऑफ कॉलेज के संचालक व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ विनोद कुमार राय सहित डा. नीरज पाराशर , राजाराम, एसपी गोस्वामी, सौरभ सोनी, स्टाफ नर्स मुस्कान ,महक, रोशनी आदि एवं समस्त टीम द्वारा ग्रामीण लोगों को निशुल्क दवाइयां एवं जांच की गई इसमें ग्रामीण लोगों ने भर पूर लाभ उठाया है। यह कार्यक्रम समाजसेवी डॉ विनोद कुमार राय के द्वारा सुबह किया गया जहां उन्होंने संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण नमन कर स्वास्थ्य शिविर लगाया वहीं दूसरी ओर दोपहर के बाद उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ जन्म जयंती के उपलक्ष में निकाली जा रही रैली शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर एवं रैली शोभा यात्रा में उपस्थित जनों को ठंडा जल पिलाकर नजरबाग के समीप भव्य स्वागत किया।

