*स्वदेश शर्मा सिवनी मालवा नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त*

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सीवनी मालवा 12अप्रैल 2023 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी व तेंदूखेड़ा विधायक श्री संजय शर्मा की सहमति से नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह पटेल ने सिवनी मालवा नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर युवा नेता स्वदेश शर्मा की नियुक्ति की है ।
नवनियुक्त सिवनी मालवा नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संगठन नेतृत्व ने मुझे जो महत्ती जिम्मेदारी सौंपी है उसके प्रति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ,जिला संगठन प्रभारी श्री संजय शर्मा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल,प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय,जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल,राधेश्याम पटेल,कमल रघुवंशी,समीर शर्मा,विजयबाबू चौधरी,जितेंद्र सोलंकी,अजय पटेल मुकेश रघुवंशी,ब्लॉकअध्यक्ष विजय पटेल,गोपालकृष्ण शर्मा सभी कांग्रेस परिवार का आभार व्यक्त करता हूं।
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
