सिवनी मालवा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के जखीरे सहित शातिर शराब तस्कर गिरतार

संवाददाता अरुण कश्यप
जिला – नर्मदापुरम सिवनी मालवा
थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के जखीरे सहित शातिर शराब तस्कर गिरतार पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नर्मदापुरम के निर्देशन में एवं SDO (P) सिवनी मालवा के नेतृत्व में अवैध शराब का व्यापार करने वालो के विरुद्ध कार्यावही हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
घटनाक्रम – दिनांक 14/04/2023 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम बिल्दी रोड पर एक व्यक्ति जिसने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुयी है, वह मोटर साइकिल पर रखकर काफी मात्रा में अवैध शराब का विक्रय कर रहा है जो सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा टीम का गठन किया गया व मुखबीर की सूचना पर टीम द्वारा तत्काल बताये गये स्थान बिल्धि रोड पुलिया के पास सिवनी मालवा पर पहुँचकर दबीश दी व घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अविनाश पिता अर्जुन बाथव उम्र 35 साल निवासी ग्राम केंद्रीपुरा बताया। पूछताछ करने पर अविनाश ने स्वयं की मोटर साइकिल पर कुप्पी से अवैध रूप से शराब बेचने के लिये आना बताया एवं प्लास्टिक की कुप्पी के संबंध मे पुछताछ करने पर उसने कुप्पी में हाथ भट्टी से बनी महुए की कच्ची शराब होना बताया एवं कोई भी वैध लायसेंस शराब बिक्री के संबंध में नहीं होना बताया। जो कि मौके से कुल 62 लीटर (कीमती 6200 रूपये) हाथ भट्टी से बनी महुआ की कच्ची शराब व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एमपी 05एमटी 3231 को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं अभियुक्त अविनाश पिता अर्जुन बाथव उम्र 35 साल निवासी ग्राम बेंद्रीपुरा के विरुद्ध अपराध क्र. 194/2023 विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अविनाश पिता अर्जुन बाथव उम्र 35 साल निवासी ग्राम केंद्रीपुरा थाना सिवनी मालवा
62 लीटर (कीमती 6200 रूपये) अवैध कच्ची शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एमपी05एमटी 3231
पुलिस टीम – थाना प्रभारी सिवनी मालवा गौरव सिंह बुंदेला, उप निरीक्षक श्रद्धा राजपूत प्र० आरक्षक 175 पवन तिवारी, आरक्षक 334 अतुल, आरक्षक 54 संदीप, 55 अशोक मीना, आरक्षक 365 माखन राजपूत, आरक्षक 919 राहुल धनबारे, आरक्षक 830 राहुल राजपूत की विशेष भूमिका रही।
सिवनी मालवा अरुण कश्यप की खास खबर
