टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशबानी के निर्देशन में चलाये जा रहे. नावालिग ,बालक,बालिका के दस्तयाबी अभियान के तहत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या एंव एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना पलेरा से दिनांक 24.03.2023 को गुमशुदा के पिता की रिपोर्ट पर थाना पलेरा में अपराध क्रमांक 89/23 धारा 363,366 ताहि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना में उक्त बालिका की दस्तयाबी हेतु बरिष्ट अधिकारियो से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना पलेरा से एक टीम तैयार की गई टीम के सतत प्रयास से अपहृता बालिका को दिनांक 17/04/23 को ग्राम बन्ने बुजुर्ग से दस्तयावब किया जाकर नावलिग लडकी को उसके परिजनो को सुपुर्द किया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी, उनि. आर.डी. कुशवाहा, उनि मयंक नगाइच, प्रआर रहमान खाँन, आर. 628 मनोज जाटव, म.आर.643 दिव्या तिवारी, एनआरएस हरिओम नायक की अहम भूमिका रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी थाना प्रभारी पलेरा त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

