टिमरनी खबर/ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं जिले के नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया के मार्गदर्शन में अभियान के तीसरे दिन थाना टिमरनी द्वारा नर्मदापुरम हरदा हाइवे पर बिना सीट बेल्ट कार चलाने एवं दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बिठाने वाले चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही भी की गई चालानी कार्रवाई में बिना सीट बेल्ट का उपयोग करते हुए कार चलाने वाले वाहन चालकों पर तथा कर दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले पर चालानी कार्यवाही कर 23 चालान 9100 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।

