सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ऋषि साहू एवं नर्स ने अभद्रता करने का आरोप लगाया ,,,,,थाने में की शिकायत

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा भीमराव अंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी मालवा मैं पदस्थ डॉक्टर ऋषि साहू एवं नर्स ने मरीज के परिवार पर आरोप लगाते हुए सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराई ऋषि साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए बच्चे को उल्टी हो रही थी डॉक्टर ने उपचार शुरू किया उपचार के दौरान ही मरीज के परिवार के एक सदस्य ने डॉक्टर एवं नर्स से अभद्र व्यवहार किया एवं गाली गलौज की सुबह 11:00 समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी इकट्ठा होकर थाना सिवनी मालवा पहुंचे एवं आरोपी के खिलाफ शिकायत की वही थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर थाने में ले आए हैं जिससे पूछताछ की जा रही है एवं डॉ ऋषि साहू ने बताया कि मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया है एवं आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि इस प्रकार की घटना आगे किसी भी डॉक्टर एवं नर्स के साथ ना घटे 24 घंटे ड्यूटी करने के बाद डॉक्टरों को मरीज के परिवार वालों से अभद्र व्यवहार का मामला आए दिन सामने आता है इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसीलिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ ने शिकायत दर्ज कराई है
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
