इटारसी: राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन नर्मदापुरम इटारसी द्वारा नवागत इटारसी थाना प्रभारी पं सौरभ पांडेय का परिचयात्मक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ प्रताप सिंह वर्मा एवं संभाग अध्यक्ष पं मनोहर तिवारी ने थाना प्रभारी महोदय को फूल माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जिला अध्यक्ष पं सुजीत तिवारी के साथ जिला महामंत्री अधिवक्ता आनंद पटेल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सारवान, राकेश सवाल्ले, जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉ संदीप मालवीय, नगर अध्यक्ष सागर मालवीय महिला मोर्चा जिला संगठन मंत्री अंकिता चौधरी, जिला महामंत्री सरिता गौर, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ दिलीप सी यादव, राकेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य योगेश कहार, अशोक कुशवाहा ने थाना प्रभारी महोदय का पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।


