टीकमगढ़ । शहर मे विकास हेतु आयोजित बैठक कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ,अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एएसपी सीताराम ससत्या, एसडीएम सीपी पटेल, सीएमओ श्रीमती गीतामाझी , यातायात थाना प्रभारी श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, तहसीलदार आरपी तिवारी, सीएमएचओ डॉ पीके माहोर, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।जहाँ उक्त कार्यो को एक टीम वर्क के साथ शीघ्रातिशीघ्र हेतु निर्देश –शहर में गौशाला के निर्माण हेत– शहर में घूमने वाले मवेशियों के उचित प्रबंध करने के लिये नगर पालिका को टीम बनाकर अस्थाई रूप से पशुओं को शिफ्ट करने हेतु –गंजीखाना स्टेडियम के सामने अंधे मोड, क्षतिग्रस्त डिवाइडर, सड़क में गड्डे भरने हेतु –वृंदावन तालाब के पास की सड़क जो तालाब के साइड से लगी हुयी धंसी है उसे शीघ्र ठीक करवाने हेतू साथ ही त्वरित रूप से दुर्घटना से बचाव हेतु बैरीगेट बांधकर लगाने हेतु–मिश्रा तिराहे पर बने पार्क के पीछे की जगह को सही करके डायवर्सन प्वाइंट बनाया जाने हेतु ताकि लुकमान चौराहा रोड की ओर एवं सेलसागर की ओर से जाने वाले वाहन डायवर्ट हो सके, जिससे कि मिश्रा तिराहे पर अनावश्यक वाहनों का दबाव नहीं बनेगा–अम्बेडकर चौराहे से लेकर नया बस स्टेण्ड के बीच की क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को सही कराये जाने हेतु–कमानी ग्राउण्ड, हनुमान मंदिर के पास बने ब्रेकर की हाइट कम करने हेतु–ललितपुर बायपास रोड पर बानपुर से ललितपुर की ओर से सड़क मार्ग तथा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के पास पाइप लाइन फूटने से सडक में हुये गढ्ढों को शीघ्र भरने हेतु–शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिये मिश्रा चौराहा से नजरबाग की बीच सड़क मार्ग, गांधी चौराहे से स्टेटबैंक होते हुये पपौरा चौराहा मार्ग 03 सुभाषबुक डिपो से नगरभवन तक 04 पुरानी नगरपालिका से लुकमान चौराहा तक, मिश्रा चौराहा से लुकमान होते हुये बोरी दरवाजा तक तथा जवाहर से लुकमान एवं सुभाषबुक डिपो तक नो पार्किंग जोन बनाकर बोर्ड लगाने हेतु–अस्पताल चौराहे को विकसित मॉडयूल चौराहा बनाने जिसमें यातायात को नियंत्रित करने के लिये यातायात इलेक्ट्रानिक सिग्नल लगाये जाने हेतु–शहर में चलने वाले आटो के संचालन हेतु आटो स्टेण्ड के लिये पूर्व में स्थान चिन्हित किये जाने हेतु समिति के माध्यम से स्थान चयन करने हेतु–शहर में हाथठेलों को व्यवस्थित किये जाने के संबंध में निर्देश दिये जिसमें महेन्द्र सागर तालाब को हाकर्स जोन बनाया जाकर शहर के सभी ठेलों को नंबर वितरित कर हाकर्स जोन बनाये जाने हेतु– इसके साथ ही मुख्यालय से जिला टीकमगढ़ के सभी सड़क मार्गों पर ऐसे स्थान जहां पर ग्रामीण मार्ग सीधे राजमार्ग से आकर जुड़ते हैं, का सर्वे किया जाकर समस्त टी जंक्शन प्वाइंट पर सड़क निर्माण ऐजेंसियों के समन्वय से गतिसीमा नियंत्रण बोर्ड, रोड मार्किंग, स्पीड ब्रेकर रम्बल स्ट्रिप, हजार्ड मार्कर, सूचनात्मक बोर्ड लगवाये जाने हेतु–सड़क के किनारे लगे हुये पेड़ों पर रेड रेडियम की पट्टियां सात दिवस में लगाये जाने हेतु –नगरपालिका परिषद को प्रशासन स्तर पर एनएचआई , एमपीआरडीसी ,पीडब्लूडी ,परिवहन धिकारी ,पुलिस विभाग की सम्मिलित टीम के माध्यम से शीघ्रता के साथ कार्यों पर व्यवस्था सुगम बनाये के लिये प्राथमिकता आधारित नगर के विकास मे सभी का सहयोग निश्चित अभिवादनीय है साथ ही भृत्य कर्मचारियों के साथ नगरपालिका मे स्टाफ कर्मचारियों के ट्रांसफर तो हो रहे है लेकिन वापिस मे कर्मचारियों का नही आना चिन्तनीय है। प्रेस को यह तमाम जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

