सीवनी मालवा
पूर्व विधायक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग

संवाददाता अरुण कश्यप
सिवनी मालवा
सिवनी मालवा पूर्व विधायक ओम प्रकाश रघुवंशी के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसी तहसील कार्यालय में इकट्ठा होकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा एवं पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29 एवं 30 अप्रैल 2023 दिन शनिवार रविवार को सिवनी मालवा तहसील के कई ग्रामों में आंधी तूफान एवं अति वृष्टि एवं ओलावृष्टि से ग्रीष्मकालीन फसलों को नुकसान पहुंचा है मूंग मक्का फसलों को बहुत ही नुकसान पहुंचा है एवं नदी नालों नालों में बाढ़ के कारण नदियों में लगने वाले मौसमी फल जैसे खरबूज तरबूज एवं ककड़ी पूर्ण तरह से नष्ट हो गई है एवं छोटे गरीब लोग भी आंधी तूफान और तेज बारिश ओलावृष्टि के कारण उनके मकान धराशाई हो गए हैं एवं उनके मकान के कवेलू छप्पर ओलावृष्टि के कारण पूर्णता है नष्ट हो गए हैं ऐसे गरीब लोगों की सहायता के लिए एवं गरीबों के मकान के लिए मुआवजे की मांग कांग्रेस पार्टी के द्वारा की जा रही है पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी ने यह भी बताया कि अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से सिवनी मालवा क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए हैं एवं किसान बहुत ही परेशान है उनकी फसल को बहुत ही नुकसान पहुंचा है ग्राम तोरनिया रूपादेह भिलाड़िया कला झकलाय चतर खेड़ा कुसुमकुई हरसूल चापड़ा ग्रहण जाट गुराडिया बासानिया कला जैसे ग्राम में में फसल पूर्णता नष्ट हो गई है एवं किसानों को मुआवजा दिया जाए एवं पूर्व विधायक ने यह भी बताया कि सोसायटी ओं में एवं मंडियों में रवि की फसल गेहूं चने की राशि मैं से किसानों का रण बकाया था उसकी वसूली कर ली गई है तुरंत उसे जमा कर किसानों के खाते को ऋण मुक्त नहीं किया गया है एवं ऋण की राशि वसूली करने के पश्चात भी सरकार के द्वारा उस पर ब्याज वसूली की जा रही है अतिवृष्टि ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुई क्षति को देखते हुए ब्याज माफ किया जाना चाहिए इन सभी मांगों को लेकर पूर्व विधायक ओम प्रकाश के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया एवं समस्त कांग्रेसी उपस्थित रहे
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
