*इटारसी,,,समर्पण ग्रुप को पथारिया ने जरुरतमंद छात्रों के लिए पुस्तकें दी*
नर्मदापुरम इटारसी दिनांक 06 मई दिन शुक्रवार को समर्पण ग्रुप इटारसी के सदस्य गिरधारी चौरे के पास अब्दुल्लागंज से जीतमल पथारिया का फोन सुबह 9:00 बजे आया और उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों की पुरानी पुस्तकें समर्पण ग्रुप को देना है ताकि उन पुस्तकों को जरुरतमंद छात्रों तक पहुंचाया जा सके समर्पण ग्रुप के संस्थापक आशीष भदौरिया ने कहा की जैसे दूसरे शहरों के लोग जागरूक हो रहे हैं वैसे ही हमारे शहर के लोगों को भी जागरूक होना चाहिए। हमारे ग्रुप का निरंतर यही प्रयास रहेगा कि हम लोगों में जागरूकता फैलाएं। क्योंकि किताबें ज्ञान का भंडार है और ज्ञान वही है जो अधिक से अधिक बांटा जा सके, ज्ञान बांटने से बढ़ता है। गिरधारी चौरे ने कहा कि हमारी इस पहल से शिक्षा का प्रचार प्रसार एवं लोगों का भला तो हो ही रहा है साथ ही प्रकृति का भी भला होगा । आप सभी इटारसी वासियों एवं नर्मदापुरम जिले के वासियों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।
मध्यप्रदेश इटारसी से अरुण कश्यप की खास खबर

