थाना – पिपरिया
जिला –नर्मदापुरम
* *रात्रि में घर में घुसकर चोरी करने वाले सातिर गिरोह (पारदी) को किया गिरफ्तार*
*3 किलो चांदी के जेवरात 5 तोला सोना के जेवरात कीमती करीब 5,10,000रु का मशरुका किया बरामद,*

नर्मदा पुरम थाना पिपरिया
विगत दिनों पिपरिया में दो स्थानों पर हुई चोरियों का पिपरिया पुलिस ने किया खुलासा बरुआढाना के 7 पारदी आरोपियो ने की थी चोरी तीन आरोपी गिरफ्तार चार आरोपी फरार है गिरफ्तार आरोपियों से 3 किलो चांदी के जेवरात 5 तोला सोना के जेवरात कीमती करीब 5,10,000रु का मशरुका किया बरामद,
दिनांक 22.04.2023 को फरियादी शैलेन्द्र राय पिता स्व० ओकार प्रसाद
राय उम्र 63 साल नि० गायत्री मंदिर महाराणा प्रताप वार्ड पिपरिया ने सूचना दिया कि दिनांक 21.22/04/ 23 की रात्रि में अज्ञात आरोपीयों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तौड़कर उसमे रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गये हैं एवं दिनांक 24.04.23 की रात्रि में रेल्वे अंडरब्रिज के पास मोकलवाड़ा में अज्ञात चोरो ने घर मे घुसकर घर का दरवाजा तोड़कर अलवारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चुकाकर ले गये है दोनो घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीगण के विरूद्व थाना पिपिरया में अपराध कं० 165 / 23 धारा 457, 380 एवं अपराध कं०171 / 23 धारा 457,380 भादवि का पंजीवद्व कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम गुरकरन सिंह (IPS) द्वारा घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति०पुलिस अधीक्षक
नर्मदापुरम अवधेश प्रताप सिंह (रा.पु. से) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया अजय वाघमारे ( रा. पुसे )के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपरिया श्री उमेश कुमार तिवारी नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आरोपीगणो की तलाश
करते हुये घटना स्थल के आसपास गायत्री मंदिर महाराणा प्रताप वार्ड पिपरिया एवं शहर में लगे सीसीटीव्ही फुटेज संकलित किये गये घटना दिनांक को रात्रि करीब 2.00 बजे कुछ लोग घटना स्थल के आसपास बार-बार आते जाते दिखे जिन पर संदेह प्रकट होने पर विडियो फुटेजि दिखकर मुखविर के माध्यम से सदेहियों की पहचान की गई एवं
संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होने अपने जुर्म स्वीकार किया गया ।
घटना का तरीका :- आरोपीगण घटना करने के पूर्व चोरी करने वाले स्थान या घर को रैकी कर
चिहिन्त किया जाता हैं आरोपीगण द्वारा भीक मांगकर, मनहारी का सामान बेचनकर चोरी करने वाले स्थान को चिहिन्त किया जाता हैं फिर रात्रि में पारदी गिरोह चोरी करने से पूर्व टोना टोटका करते हैं जिसमें घर के आसपास पोटटी कर गंदगी करते हैं गिरोह के कुछ सदस्य घर के अंदर जाते हैं एवं कुछ सदस्य घर के बाहर पहरेदारी करते हैं घटना को अंजाम देने के लिए गिरोह अपने पास में रखे हथियारों का उपयोग करते हैं जैसे लोहे की टॉमी, पिंसिच.हथौड़ी, आरी एवं चाकू रखते हैं उपरोक्त का उपयोग कर आरोपीगण घर का दरवाजा एवं खिडकी को तोड़ने के लिये करते हैं घर का दरवाजा या खिडकी तोड़कर अंदर घुसकर सोने-चांदी जेवरात नगदी एवं अन्य सामग्री को चुराकर ले जाते हैं चोरी किये गये जेवरात को वेचकर रूपयों को आपस में बांट लेते है।
चोरी किये गये सामान को बेचने नया तरीका :- आरोपीयों से पूछताछ पर पता चला कि इन्होने पूर्व में चोरी किये गये सोने के जेवरात को मण्णपुरम गोल्ड लोन बैंक सोहागपुर से 90 हजार रू का गोल्ड लोन लिया था जो दिस्मबर वर्ष 2021 में रामविलास कॉलोनी हथवास से सूने घर में चोरी किये गये सोने के जेवरात को रखकर
गोल्ड लोन लिया गया हैं इस मामले में यह खास बात हैं कि चोरो के द्वारा गोल्ड लोन बैंक का इस्तमाल चोरी के
सामान को खपाने के लिये किया गया हैं।
जप्त की गई सामग्रीः-
–
2लाख 10 हजार रू
कुल:- 03 किलो चांदी के जेवरात कीमती 50 ग्राम ( 5 तोला) सोना कीमती-3 लाख रू
उल्लेखनीय भूमिका :- निरीक्षक उमेश तिवारी थाना प्रभारी पिपरिया, उ०नि०रामचंद्र खातरकर प्र0आर0 243 प्रकाश खेमरिया, शिवशंकर पटेल, आरक्षक अजमेर सिंह, राममोहन रजक, चंद्रप्रकाश साहू, संजय कुशवाहा, नीतेश दंवड़े, रामेश्वर उईके, संदीप चौधरी एवं म०आर० अंजली
सराहनीय भूमिका :- उ0नि0 गौरीशंकर मांझी, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, सउनि गणेश राय, प्रधान आरक्षक विजय सिंह सुनील चौधरी आर० अफसर मनोहर दायगा प्रेमशंकर शिल्पी गेदराव सलामे विकाश मेहरा म०आर० नंदनी, संयोगिता वर्मा आर० चालक नीलेश रघुवंशी
विशेष भूमिका :- निरीक्षक सुरेश फरकले, आर० सदीप यदुवंशी एवं आर० अभिषेक नरवरिया (साइवर सेल नर्मदापुरम)
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :- 1. गुंदराज पिता जसमनलाल बहेलिया उम्र 20 साल नि० ग्राम बरूआढ़ाना टोला
2. दिलीपचंद्र गौड़ पिता सुखरचंद्र गौड़ उम्र 22 साल नि० बरूआढ़ाना टोला
3. रामशिविर पिता गयाप्रसाद पारदी उम्र 35 साल नि० राला नरसुल्लागंज जिला
सीहोर
1. काली पारदी पिता वरसनसिंह पारदी उम्र 35 साल नि० बरूआढ़ाना टोला
2.
अखिलेश पिता अलोनचंद्र पारदी उम्र 22 साल नि० बरूआढ़ाना टोलाइ
3. बादल पारदी पिता अमलेश पारदी उम्र 40 साल नि० श्योपुर जिला नर्मदापुरम
4. बारीक मुश्लमान नि० बरूआढ़ाना टोला
