श्यामा ओझा पंचतत्व में विलीन: गोकुल नगर मुक्तिधाम में पुत्र जितेंद्र ओझा ने दी मुखाग्नि,I
इटारसी। धर्मप्रिय श्रीमती श्यामा ओझा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, समाज में शोक की लहर । वे स्वर्गीय नाथूराम ओझा की धर्मपत्नी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दीपक ओझा एवं सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र ओझा की माताजी थीं। इसके अलावा वे अभिषेक ओझा और आस्तिक ओझा की दादी थीं।
मंगलवार शाम 5 बजे नेहरूगंज स्थित निज निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जो गोकुल नगर (खेड़ा) स्थित शांतिधाम पहुंची। यहां उनके पुत्र पं. जितेंद्र ओझा ने नम आंखों से मुखाग्नि देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
अंतिमा यात्रा में शामिल हुए गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि
श्रीमती श्यामा ओझा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुक्तिधाम में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

