इटारसी को मिली विकास की बड़ी सौगात: विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के प्रयासों से 5.59 करोड़ की 17 सीसी सड़कों को मंजूरी, नपाध्यक्ष व परिषद ने जताया आभार I
इटारसी। शहर के विभिन्न वार्डों की जर्जर और बदहाल सड़कों की तस्वीर अब जल्द ही बदलने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के निरंतर प्रयासों और मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश शासन ने ‘मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना’ (वर्ष 2026-27) के अंतर्गत सीएम मॉनिट ए+ के 17 सीसी सड़क निर्माण कार्यों के लिए करीब 5.59 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। लंबे समय से खराब सड़कों और आवागमन की परेशानी झेल रहे शहरवासियों के लिए यह मंजूरी किसी संजीवनी से कम नहीं है।
स्थाई वित्त समिति की प्रथम बैठक में इन सभी 17 प्रमुख मार्गों के निर्माण का अनुमोदन किया गया है। शहर के विकास की इस बड़ी उपलब्धि पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे एवं परिषद के सभी साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के प्रति हृदय से आभार जताया है। साथ ही, शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए इस महत्वपूर्ण राशि की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की दूरदर्शी सोच और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के कारण ही इटारसी को विकास कार्यों की यह बड़ी सौगात मिली है। इन सड़कों के बन जाने से शहर के दर्जनों मोहल्लों और कॉलोनियों में आवाजाही सुगम होगी और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
शहर के इन 17 प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प:
-
वार्ड 15: स्मृति भवन से एलआईसी चौराहे होते हुए नितेश पटेल की टाल तक — 0.69 करोड़
-
वार्ड 33: बेरी बाबा से श्री नीमेश्वर हनुमान मंदिर तक — 0.63 करोड़
-
वार्ड 19: भारत माता चौराहे से सलूजा के मकान से होते हुए महर्षि नगर चौराहे तक — 0.50 करोड़
-
वार्ड 03: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में देविका दूध डेरी से पटेल के मकान होते हुए अजय राजपूत के मकान से सौंदर्य एडवांस पार्लर तक — 0.43 करोड़
-
वार्ड 21: भरत लाल चौरे के घर से अग्रवाल कॉलोनी होते हुए मंझले हलवाई के घर तक — 0.41 करोड़
-
वार्ड 10 से 12: नर्मदापुरम हाईवे सड़क से वार्ड 12 में कैलाश रैकवार के मकान तक — 0.34 करोड़
-
वार्ड 01 एवं 02: भाटिया की दुकान से शिबू के मकान से होते हुए शंकर मंदिर तक — 0.33 करोड़
-
वार्ड 22: श्री बालाजी मंदिर चौराहे से अग्रवाल कॉलोनी तक — 0.29 करोड़
-
वार्ड 25: न्यू शंकर मंदिर से रोहित तिवारी के घर तक — 0.27 करोड़
-
वार्ड 33: श्रीमती सुनीता उइके के घर से परदेसी प्रोविजन होते हुए त्रिपाठी के घर से श्रीमती फूल कुमारी के घर तक — 0.26 करोड़
-
वार्ड 33: शिव शक्ति निवास से ज्ञान विज्ञान मॉडल स्कूल तक — 0.24 करोड़
-
वार्ड 34: बीजासेन आटा चक्की से काजल धुर्वे के मकान तक — 0.23 करोड़
-
वार्ड 02: कैलाश विहार कॉलोनी में अमर सिंह के घर से श्रीमती गीता बाई के घर तक — 0.22 करोड़
-
वार्ड 24: इम्तियाज के घर से लालू पटेल के घर तक — 0.21 करोड़
-
वार्ड 24: श्री दुर्गा मंदिर से गोविंद प्रसाद के घर तक — 0.20 करोड़
-
वार्ड 05: शिवराजपुरी कॉलोनी में जामनी रोड स्थित मौर्य जी के घर से श्री साई मंदिर तक — 0.17 करोड़
-
वार्ड 02: आलोक दीक्षित के घर से राजू बकोरिया के घर तक — 0.17 करोड़
रिपोर्ट: पत्रकार कुणाल पासवान (इटारसी)
आज का विचार: “सही दिशा में किए गए निरंतर प्रयास ही किसी भी शहर और समाज के विकास की मजबूत नींव रखते हैं।”

