इटारसी,,,,
मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड ने शासकीय हॉस्पिटल में वेंटिलेशन ना होने को लेकर ज्ञापन दिया वेंटिलेटर की मांग की

संवाददाता अरुण कश्यप
इटारसी
जिला नर्मदा पुरम इटारसी मध्य प्रदेश कांग्रेश सेवादल यंग ब्रिगेड ने गजानंद तिवारी के नेतृत्व में इटारसी तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देते हुए बताया की शासकीय अस्पताल में वेंटिलेटर की बहुत ही आवश्यकता है एवं वेंटीलेटर की मांग पहले भी कई बार कर चुके हैं लेकिन अभी तक शासकीय अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा ना होने से मरीज के परिवारों को एवं इटारसी शहर के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसीलिए शासन प्रशासन से मांग है कि इटारसी शहर के शासकीय हॉस्पिटल में वेंटिलेटर की व्यवस्था शीघ्र से शीघ्र की जाए ताकि मरीजों को एवं मरीजों के परिवार को असुविधा का सामना ना करना पड़े वेंटीलेटर सुविधा ना होने के कारण मरीजों को भोपाल रिफर किया जाता है मरीजों को जाने में 2 घंटे लग जाते हैं इसी बीच मरीज की मृत्यु हो जाती है एवं बड़े हादसे हो जाते हैं शासन प्रशासन से मांग है कि शीघ्र से शीघ्र वेंटीलेटर की व्यवस्था शासकीय हॉस्पिटल में की जाए गजानन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12 मई 2023 समय 10:00 स्थानीय जय स्तंभ चौक पर समस्त कांग्रेश कार्यकर्ता एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड भूख हड़ताल करेगी एवं शासन प्रशासन से वेंटिलेटर की मांग करेगी
इटारसी से अरुण कश्यप की खास खबर
