ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया
संवाददाता अरुण कश्यप

सीवनी मालवा
सीवनी मालवा,,,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवनी मालवा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थानीय गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी इसके उपरांत हनुमान मंदिर में पहुंच कर हनुमान जी महाराज को प्रसाद चढ़ाकर आने वाले समय में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बने ऐसी प्रार्थना की | इस अवसर पर गोपाल कृष्ण शर्मा समीर शर्मा सुरेश सूर्यवंशी शंकरलाल रघुवंशी सूर्या पालीवाल स्वदेश शर्मा सुशील सरला अयूब अली आकाश दार विक्रम रघुवंशी जितेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
बाईट,,,1,,,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष विजय पटेल
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
