नेशनल लोक अदालत मे तहसील के 242 प्रकरण निराकृत

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा सीवनीमालवा_13,05,2023_न्यायालय मे नेशनल लोक अदालत आयोजित की गयी । जिसमे 242 प्रकरणो मे दोनो पक्षों के मध्य राजीनामा उपरांत निराकरण किया गया।
नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ न्यायाधीश साहंगी दुग्गल ने सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्रों के सामने द्वीप प्रज्वलित कर और चित्रों पर माल्यर्पण कर किया। न्यायाधीश साहंगी दुग्गल ने इस अवसर पर कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य समाज से वैमनस्यता हटाना है । सभी भाई चारे से रहे, लड़ाई झगड़ा भूलाकर आपसी सौहार्द से रहे। लोक अदालत मे राजीनामा होने से पछकारो के समय के साथ साथ धन की भी बचत होती है । कार्यक्रम को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विनोद शर्मा, के सी अग्रवाल अधिवक्ता, सुलह कर्ता सदस्य अधिवक्ता विनय सिम्पी, विकास पाटक ने भी सम्बोधित किया। संचालन अधिवक्ता बी एम रघुवंशी ने किया। नेशनल लोक अदालत मे नगर पालिका, बैंको के प्रकरणो का निराकरण किया गया। जिसमे न्यायालय मे लंबित चेक बाउंस के 18 प्रकरणो मे 33 लाख 86 हजार रुपये का आदान प्रदान हुआ। वैवाहिक के 3 प्रकरण, आपराधिक 4 प्रकरण, सिविल के 1 प्रकरण मे राजीनामा उपरांत प्रकरण निराकृत किये गये। वही बैंको के 7 प्रकरण, तहसील कार्यालय मे प्रभारी तहसीलदार ललित सोनी ने 125 मामले निराकृत किये । नगरपालिका मे 91 मामलो मे सम्पत्ति कर, जलकर सहित अन्य मामलो मे 4 लाख 57 हजार 25 रुपये प्राप्त हुए l जिन्हे निराक्रत किया गया। लोक अदालत मे प्रभारी तहसीलदार ललित सोनी, नगर निरीक्षक गौरव बुंदेला, शिवपुर थाना प्रभारी संजीव पवार, नपा राजस्व अधिकारी अमर सिंग उइके, बैंको एवं नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी, न्यायालय के कर्मचारी, अधिवक्ता, पछकारगण उपस्थित रहे।
सिवनी मालवा अरुण कश्यप की खास खबर
