कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें प्रभु श्रीराम और भक्त हनुमान का वार्तालाप दिखाया गया है। कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद कांग्रेश सोशल मीडिया पर वीडियो एवं कमेंट शेयर किए जा रहे हैं

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सीवनी मालवा,,,कर्नाटक चुनाव के बाद अब मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद एमपी कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें प्रभु श्रीराम और भक्त हनुमान का वार्तालाप दिखाया गया है। इस वीडियो के जरिए से कांग्रेस बता रही है कि कर्नाटक में सत्य की जीत हुई है। वहीं प्रभु श्रीराम ने बजरंगबली को मध्यप्रदेश की ओर प्रस्थान कर भक्त कमलनाथ की विजय पताका लहराने का आदेश देते दिखाया गया है।
कर्नाटक चुनाव में मिली जीत से मध्यप्रदेश कांग्रेस उत्साहित है। कांग्रेस ने ट्वीट कर दावा किया है कि प्रदेश में बीजेपी को 50 सीट जीतना भी नामुमकिन है। एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- कर्नाटक में कांग्रेस की जयकार, कांग्रेस 136 सीटों पर जीती, भाजपा से दोगुनी सीटें कांग्रेस को मिली, मध्यप्रदेश में बीजेपी का 50 सीटें जीतना भी नामुमकिन। सच्चाई में है दम, जीत रहे हैं हम।‘कर्नाटक का ट्रेंड रहा है, एक बार ये, एक बार वो’: बीजेपी ने कहा- जनता का फैसला सर्वमान्य, एमपी में फिर बनाएंगे सरकार, कांग्रेस बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा का दिखा असर, प्रदेश में दर्ज करेंगे ऐतिहासिक जीत सिवनी मालवा में भी कांग्रेसी बड़ी संख्या में हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए भी प्रार्थना की गई एवं मन्नते मांगी गई सिवनी मालवा में भी कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया गया एवं आतिशबाजी एवं एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाइयां दी गई कर्नाटक की जीत के बाद में सोशल मीडिया पर नए-नए प्रकार के वीडियो एवं फोटो कमेंट्स शेयर की जा रही है
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
