माँ तुझे सलाम…..विश्व मातृत्व दिवस पर विशेष
विश्व मातृ दिवस 14 मई को माँ की भव्य प्रतिमा का अनावरण एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित हुआ
समाज सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाशाली 40 मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया

संवाददाता अरुण कश्यप
इटारसी
इटारसी : विश्व मातृत्व दिवस 14 मई के अवसर पर रानी अवंती हेल्प लाइन संस्था द्वारा माँ स्वरूपा संस्था संस्थापक ब्रह्मलीन डॉ शशि प्रभा वर्मा की शक्ति की मूर्ति का अनावरण एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित हुआ । अनावरण कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा किया गया । इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग की 40 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सीतासरन शर्मा ने एक्यूप्रेशर सेवा रत्न स्व डॉ शशि प्रभा वर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी । कार्यक्रम में मशहूर गायिका राशि खाड़े द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । इस अवसर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने मातृ शक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ प्रताप सिंह वर्मा द्वारा शक्ति की मूर्ति स्थापना से बढ़कर माता का सम्मान नहीं हो सकता । यह एक अनुकरणीय कार्य है ओर इटारसी के लिए स्वर्णिम इतिहास हैं । कार्यक्रम के विशेष अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल ने स्व शशिप्रभा वर्मा के सेवा भावी कार्यों की सराहना की । कार्यक्रम के अध्यक्ष म प्र प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने माँ की प्रतिमा निर्माण को अभूतपूर्व कार्य बताया ओर सुपुत्र प्रताप सिंह वर्मा की सराहना की । नर्मदा समय संपादक एवं रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह शक्ति की मूर्ति इटारसी के लिए ऐतिहासिक धरोहर हैं जो सभी के लिए प्रेरणादायक है । हुबहू मूर्ति के निर्माण के लिए जयपुर मूर्ति कला केंद्र के आर्टिस्ट विनोद कुमार बाजपेयी की उन्होंने सराहना की । कार्यक्रम समन्वयक अनामिका वर्मा ने सभी अतिथियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया ।
इटारसी से अरुण कश्यप की खास खबर
