ग्रामीणों ने पकड़ा एक ट्रक गोवंश जिसके बाद यह साफ हो गया है कि क्षेत्र में पशु तस्करों का रैकेट सक्रिय है

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा तहसील के ग्राम ढेकना के पास हरदा बैतूल मार्ग पर ग्रामीणों के द्वारा गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा गया जिसके बाद यह साफ हो गया है कि क्षेत्र में पशु तस्करों का रैकेट सक्रिय है। शुक्रवार दोपहर लगभग 3:30 बजे पशुओं से लदा ट्रक पकड़े जाने के बाद तस्करी के खेल का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर लगभग एक दर्जन गोवंश एवं 10 मृत गोवंश मिल पाए जिन्हें इलाज और भोजन पानी के लिए ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया। एवं मृत गोवंश ओं का ग्रामीणों की मदद से अंतिम संस्कार कराया जाएगा
शुक्रवार लगभग 3:30 बजे सिवनी मालवा विधानसभा के आखिरी गांव ढेकना के निकट एक ट्रक रुका जिसके बाद ग्रामीणों को अंदेशा हुआ और उन्होंने ट्रक में झांक कर देखा तो ठूस ठूस कर लगभग 52 गोवंश भरे गए थे जिसके बाद कई युवा ग्रामीण इकट्ठे हो गए जिससे ट्रक ड्राइवर और हेल्पर घबरा के भाग गए ग्रामीणों ने युवाओं की मदद से ट्रक खोलकर देखा तो उसमें लगभग 52 गोवंश ठूस ठूस कर भरे गए थे ग्रामीण ट्रक के पास पहुंचे और ट्रक में खट-पट की आवाज सुन तिरपाल हटाया, तो उसमें भारी संख्या में गोवंश दिखे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिवनी मालवा थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बुंदेला ने पास के मैदान में ट्रक से पशुओं को उतरवाया। ग्रामीणों के द्वारा गोवंश की रस्सी खोलकर जैसे ही आजाद किया घबराए गोवंश आनन-फानन में जंगल की ओर भाग गए और जो गोवंश बीमार थे और मृतक थे वह वहीं रह गए जिनकी संख्या लगभग 22 बताई जा रही है जिसमें 12 गोवंश बीमार हैं और 10 गोवंश मृत हालत में ट्रक में ग्रामीणों के द्वारा निकाले गए जिनका प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार कराया जाएगा
थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि ट्रक संख्या cg 04 NX 7238 को कब्जे में लिया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पशुओं को अभिलेखीय कार्रवाई पूरी कर अस्वस्थ गोवंश का इलाज कराया जा रहा है एवं मृत गोवंश का ग्रामीणों की मदद से अंतिम संस्कार कराया जाएगा आपको बताते चलें कुछ समय पहले शहरी क्षेत्र में भी गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ाया था जिस पर पुलिस ने बहुत ज्यादा सख्त कार्यवाही की थी अब देखना यह होगा कि इस बार ग्रामीण क्षेत्र में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ाया है पुलिस किस प्रकार की कार्यवाही करती है
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
