जनपद पंचायतद्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन समपन्न,,,,,,99 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
जनपद पंचायत सिवनी मालवा द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन शनिवार को सिवनी मालवा नगर के शासकीय कुसुम महाविद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें 99 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
विवाह आदिवासी और रविदासिया धर्म के अनुसार गुरवाणी प्रचारक राधा किसन दास भोपाल वाले द्वारा सम्पन्न कराया गया वर वधु के द्वारा विधि विधान से पूजन कर सात फेरे लगवाकर विवाह सम्पन्न किया गया। विवाह सम्मेलन सुबह 9 बजे से उपनगरी बानापुरा के रेस्ट हाउस शुरू हुआ जहां से सभी 99 दूल्हों की बारात निकाली गई। जिसके बाद बारात नए शासकीय कुसुम महाविद्यालय पहुंची जहां जनपद सीईओ व अध्यक्ष की ओर से सभी का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विधिविधान से वर वधुओं ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। जिसके बाद आदिवासी रीति रिवाज से सभी का विवाह कराया गया।जो दोपहर करीब 3 बजे तक चला। विवाह सम्मेलन में पहुंचे सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि मप्र की सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बेटियों को लाभ मिल रहा है। साथ ही अब लाड़ली बहनों को भी लाभ मिलेगा, किसान निधि, उज्जवल योजना, संबल योजना का भी लाभ मिल रहा है।
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
