टीकमगढ़ । जन सम्मान प्रजा संकल्प पदयात्रा का सुभारम्भ दिनाँक 20 मई2023 को ग्राम रामगढ से हुआ इसमें जिले के भाजपा के पूर्व महामंत्री , रामगढ के सरपंच एवं रामगढ के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे,यह यात्रा जतारा विकास खंड के रामगढ से होते हुए हंडा सागर, चतुर कारी, कमल नगर, एवं टीकमगढ़ विकास खंड के ग्राम सिनोनी, बम्होरी नकीवन तक पहुंची, जिसमे सिनोनी के सरपंच, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे! इस पदयात्रा के दौरान जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से समस्त ग्राम वासियों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री कृषक कर्ज माफी योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना आदि की जानकारी दी गई,एवं टीकमगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज खुलवाने, किसानों के लिए सिंचाई के जल की समस्या के निराकरण , एवं प्रत्येक ग्रामवासी के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने, नोजवान बेरोजगार युवाओं के लिए नवीन उद्योग-धंधे स्थापित करने, महिलाओं के स्वाभिमान एवं सम्मान के लिए स्वम् सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवा कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई,टीकमगढ़ के विकास के लिए विभिन्न विषयों पर ग्रामवासियों से सुझाव लिए गए, तथा कमलनगर में हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का धार्मिक आयोजन किया गया।

