भाजपा के कार्यकाल में गुम हुआ गौरव दिवस, अध्यक्ष बोले शासन की योजनाओं के चलते समय नही मिला
सिवनी मालवा का गौरव दिवस मनाना भूली भाजपा शासित नगर पालिका
2022 में पहली बार मना था नगरपालिका का गौरव दिवस
अध्यक्ष के पहले वर्ष के कार्यकाल में ही नगर पालिका भूली अपने गौरव दिवस

संवाददाता अरुण कश्यप*
सिवनी मालवा। विगत वर्षों जो सोच से शुरू किया गया नगर पालिकाओं का गौरव दिवस का कार्यक्रम भाजपा की नगर पालिका परिषद बनते ही गायब हो गया। भाजपा के शासनकाल में ही शुरू किया गया नगरी क्षेत्र में नगरपालिका ओं का गौरव दिवस धूमधाम के साथ मनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन साल भर बाद जब नगर पालिका ऊपर भाजपा काबिज हुई तो वहीं भाजपा अपनी नगर पालिकाओं का गौरव दिवस मनाना भूल गई
ताजा मामला नर्मदापुरम जिले की कितनी मालवा नगरपालिका का है जहां वर्ष 2022 में 17 मई को धूमधाम से नगरपालिका का गौरव दिवस मनाया गया था लेकिन साल भर के भीतर नगरपालिका पर भाजपा सत्ता पर काबिज होते हैं भाजपा शासित नगरपालिका वर्ष 2023 की 17 मई को सिवनी मालवा नगरपालिका का गौरव दिवस मनाने से बस्ती नजर आई गौरतलब है कि वर्ष 2022 में नगर पालिका में प्रशासक का कार्यकाल था जो वर्ष 2023 आते-आते भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में परिवर्तित हो गया उम्मीद थी कि भाजपा सत्ता में काबिज होने के बाद गौरव दिवस को ज्यादा धूमधाम से मनाई गई लेकिन यह सिर्फ एक दिखावा साबित हुआ और भाजपा शासित नगरपालिका ने गौरव दिवस को मनाने में कोई भी रुचि नहीं दिखाई
पूरे भारत की एकमात्र सिवनी मालवा ही ऐसी नगर पालिका है जो अंग्रेजो के समय से ही 1867 में नगर पालिका के रूप में स्थापित हुई थी। इसलिए विगत बर्ष 2022 में 17 मई को गौरव दिवस का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों सहित सेना में शहीद जवानों के परिवारों का भी सम्मान किया गया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सभी नगरीय निकायों ने अपने-अपने गौरव दिवस की दिनांक निश्चित कर ली थी। सिवनी मालवा नगर पालिका की स्थापना 17 मई 1867 को हुई थी, इसलिए इसी दिन को शहर के लिए गौरवशाली माना गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि हर शहर वर्ष में एक बार सिटी-डे को गौरव दिवस के रूप में मनाए। इस दिन पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सभी नगरीय निकायों ने अपने-अपने गौरव दिवस की दिनांक निश्चित कर ली है। सिवनी मालवा नगर पालिका की स्थापना 17 मई 1867 को हुई थी, इसलिए इसी दिन को शहर के लिए गौरवशाली माना गया है।
इनका कहना है
सरकार से लगातार कोई न कोई योजना के काम आ रहे थे जिसके कारण सभी कर्मचारी व्यस्त थे। साथ ही सांसद सहित वरिष्ठ नेताओं का समय ना मिल पाना भी एक कारण है। शीघ्र ही हम नगर पालिका के गौरव दिवस का कार्य्रकम रखा जाएगा।
रितेश रिंकू जैन, नपाध्यक्ष
गौरव दिवस के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। नगरपालिका ने इस साल गौरव दिवस का आयोजन क्यों नहीं किया इस बारे में मैं कुछ नहीं कह पाऊंगा।
अजय पटेल, नेता प्रतिपक्ष
हम लोग तो अभी परिषद में आए हैं। गौरव दिवस का आयोजन किस प्रकार का है यह मेरी जानकारी में नहीं है। इस बारे में नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ जानकारी दे पाएंगे।
अमित सोहरोत, सांसद प्रतिनिधि
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
