आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
पंचायती राज एवं सूचना क्रांति के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी राजीव गांधी एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे प्रधानमंत्री पद परिचय उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दे एवं भारत को नई दिशा देने में राजीव गांधी का महत्व योगदान हे राजीव गांधी ने आधुनिक निर्माता भी माना जाता है राजीव गांधी भारत रत्न से सम्मानित किए जा चुके थे कांग्रेस पार्टी को नई दिशा देने में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान था एवं राजीव गांधी ने भाईचारा और एक सूत्र में बांधने का भरपूर प्रयास किया एवं राजीव गांधी की वो उपलब्धियां जिसके लिए देश आज भी करता है उन्हें याद
युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21 वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है. 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया. राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है और इस मौके पर जानिए, उन्होंने पांच साल में कौन से पांच बड़े काम कर देश को ही बदल दिया. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 से 1991 के बीच राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे. इन पांच वर्षों में ही इस युवा प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से देश की जनता के दिलोदिमाग में अमिट छाप छोड़ी. एक ही कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21 वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है. 40 वर्ष में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया.
दूररसंचार क्रांति
यह राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई.आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे. उन्हें डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक और दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है. राजीव गांधी की पहल पर अगस्त 1984 में भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर पार डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स(C-DOT)की स्थापना हुई. इस पहल से शहर से लेकर गांवों तक दूरसंचार का जाल बिछना शुरू हुआ. जगह-जगह पीसीओ खुलने लगे. जिससे गांव की जनता भी संचार के मामले में देश-दुनिया से जुड़ सकी. फिर 1986 में राजीव की पहल से ही एमटीएनएल की स्थापना हुई, जिससे दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति हुई.
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
—देश को एकता एवं भाईचारे के सूत्र में बाँधने के आपके प्रयास अनुकरणीय हैं।
