इटारसी: मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हरदा में हुआ इस प्रतियोगिता के फाइनल में नर्मदापुरम संभाग ने भोपाल संभाग को 11 अंकों से पराजित कर फाइनल खिताब जीता। उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम संभाग टीम की कप्तानी रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सौरभ ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हुई थी। नर्मदापुरम कबड्डी टीम की इस गौरवशाली विजय के अवसर पर पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने उन्हें राज्य स्तरीय विजय ट्रॉफी सौंपी। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा सहित सभी स्कूल के शिक्षकों एवं इटारसी के नगर वासियों ने बधाई उन्हें दी है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उनके ओर अधिक बेहतर खेल की कामना की हैं। 


