इटारसी: दैनिक भास्कर शक्ति गरबा उत्सव आयोजन इटारसी में दिनांक 12, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को प्लैटिनम पैलेस मैं समय सांय 7 बजे से प्रारंभ होगा। इसी संदर्भ में शाइनिंग स्टार के कलाकार समीर भारके ने दैनिक भास्कर शक्ति गरबा आयोजन की पेंटिंग को शानदार तरीके से बनाकर प्रस्तुत किया। आयोजन की तैय्यारी हेतु गरबा प्रैक्टिस कर रही सभी मातृ शक्तियों छात्राओं ने इस पेंटिंग के माध्यम से गरबा आयोजन का विमोचन किया। इवेंट ऑर्गेनाइजर नवनीत कोहली ने बताया कि डॉ प्रताप सिंह वर्मा के मास्टर ट्रेनर नि:शुल्क गरबा का प्रशिक्षण रानी अवंती स्कूल में दे रहे हैं। साथ ही बेस्ट फैमिली, बेस्ट कपल, मिस गरबा क्वीन, मिसेज गरबा क्वीन, बेस्ट किड कैटेगरी में प्रतिदिन पुरस्कार एवं ट्राफियां प्रदान की जाएगीं। मंच का संचालन सुनील बाजपेयी द्वारा किया जाएगा आयोजन के निशुल्क पास कल से वितरित किए जाएंगे।




